For my friends.....

नमस्ते दोस्तों मेरा नाम रवि कुमार है। जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोना की वजह से हमें क्या-क्या परेशानी हो रही है और समाज का हर तबका अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। चाहे वह नेता हो, राजनेता हो, पुलिस हो, डॉक्टर हो या हम खुद भी। दोस्तो मैन यह भी देखा है कि कुछ लोग परेशान हैं, तनाव में है या उन्हें अपनी कोई समस्या है। मैं उन सभी समस्याओं को यहाँ जिक्र नहीं कर रहा हूं क्योंकि हम सब उन्हें जानते हैं। आइये हम इस संकट के  समय को अपने लिए रुचि पूर्ण बनाये और अपना सहयोग दे।

  • याद करिये  जब हम परिवार से दूर रहकर काम करते थे और उनके साथ समय बिताने की प्रबल इच्छा रखते थे। हम अपनी अपनी जॉब करते समय काफी चिड़चिड़े भी हो जाते थे और मन करता था कि अभी जॉब को छोड़ कर घर चले जाएं इसी समय है। अब आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और उसका आनन्द उठा सकते हैं। क्या पता दोस्तो ये समय फिरकभी मिले या न मिले।
  • इसके अलावा आप कुछ समय व्यायाम या योग कर सकते हैं। कुछ व्यायाम चैनल भी देख सकते हैं इसका आपके और आपके परिवार पर विशेषकर आपकी आने वाली पीढ़ी पर बहुत असर होता है। आजकल इस तकनीकी दौर में हम जानते हैं कि किस प्रकार विभिन्न प्रकार के धारावाहिक या अशलील चीज़े बच्चों के चरित्र से और व्यवहार पर असर डालते हैं। यह सभी हम अच्छी तरीके से जानते हैं। आप खुद बच्चों को इन दुष्प्रभाव से बचाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार कर सकते हैं। उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत कर सकते हैं। एक बात ओर, घर पर ही बिल्कुल डर का माहौल न बनने दें और ना ही बनाए अगर आपको कोई मानसिक प्रॉब्लम है तो 1800 120 820 050 पर कॉल करें यह मुंबई के मानसिक चिकित्सकों का परामर्श नंबर है।
  • इसके अलावा बच्चों के भविष्य के बारे में योजना बना सकते हैं वह क्या बनना चाहते हैं? डॉक्टर या कोई भी प्रोफेशन अपनाना चाहते हैं। उनके बारे में जानकारी भी से जान सकते हैं।
  • इसके अलावा दोस्तों सभी को पैसे की जरूरत होती है और अच्छा या उससे ज्यादा कमाने की आवश्यकता होती है तो इस खाली समय में बैठ कर आप अपने बारे में यह भी सोच सकते  की किस प्रकार कमाई आपको ज्यादा इनकम भविषय मे करनी चाहिए?
  • दोस्तो इस बन्द के बाद में होने वाली कुछ परेशानियों का सामना आप किस प्रकार करेंगे आप उन सब चीजों के बारे में भी अपनी योजना अभी से बना कर रख सकते हैं।
  • इसके अलावा दोस्तों आपको जो भी करना है वह आप करे। लेकिन वह आप अपने घर के अंदर एक ही छत के अंदर रहकर करें बाहर ना आए बिल्कुल भी।
धन्यवाद दोस्तों आज के लिए इतना ही बाकी बात हम कल करते हैं।  






                                                                                                                                 RAVI KUMAR

Comments

Popular posts from this blog

for My Dream Girl.........

New Perspectives